मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से एक महिला का घूंघट हटाए जाने के बाद भाजपा ने बुर्के का उठाए सवाल…

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले ‘घूंघट बनाम बुर्का’ विवाद खड़ा होता दिख रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से एक महिला का घूंघट हटाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुर्के का मुद्दा उठा दिया है। भाजपा ने पूछा है कि गहलोत जबरदस्ती घूंघट को हटा रहे हैं, लेकिन बुर्के को लेकर उनकी बोलती क्यों बंद हो जाती है। क्यों कांग्रेस पार्टी हिजाब का समर्थन करती है? भाजपा के कई नेताओं ने सीएम अशोक गहलोत का वीडियो साझा करते हुए उनसे सवाल दागे हैं।

दरअसल, सीएम अशोक गहलोत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह महिलाओं से घूंघट हटाने को कह रहे हैं। बांसवाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गहलोत दो हिंदू महिलाओं को घूंघट हटाने को कहता है। वह खुद ही घूंघट को ऊपर करते हुए कहते हैं, ‘घूंघट निकाल, घूंघट का जमाना गया अब। भाई के सामने क्या घूंघट निकालना।’ गहलोत आगे बढ़ते हैं तो एक मुस्लिम महिला बुर्के में दिखती है। गहलोत उससे भी बात करते हैं, लेकिन बुर्के या हिजाब को लेकर कुछ नहीं कहते। भाजपा ने इसी बात पर आपत्ति जताई है।

भाजपा नेताओं ने वीडियो सहारे अब गहलोत को घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ट्वीट किया, ‘फर्क साफ है। कांग्रेस के सीएम को जबरदस्ती महिलाओं का घूंघट हटाना है। इसके लिए वह बाकायदा अभियान चलाते हैं, लेकिन बुर्के पर बोलती बंद हो जाती है और इनके आलाकमान हिजाब का समर्थन करते हैं। इस तरह कांग्रेस ने भारत को बर्बाद किया। ये दोगलापन नहीं तो और क्या!’

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency