बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दिशा पाटनी ने अपने बोल्ड अंदाज से फिर बढ़ाया इंटरनेट का पारा…

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दिशा पाटनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो की वजह से भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। वह अक्सर अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर से दिशा पाटनी अपनी नई बोल्ड तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

दिशा पाटनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अभिनेत्री बिकिनी पहने दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में दिशा पाटनी समुद्र के किनारे पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर में अभिनेत्री का बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज देखते ही बन रहा है। सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।

आपको बता दें कि दिशा पाटनी अक्सर अपनी बिकिनी और बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इससे पहले वह अपने एक फोटोशूट की वजह से चर्चा में थीं। अपने फोटोशूट की तस्वीरों में दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इन तस्वीरों में दिशा पाटनी ने एक जालीदार ड्रेस पहनी हुई थी और साथ में ब्लैक बॉडी सूट भी पहना हुआ है। जो फैंस को अपनी ओर आकर्षित कर रही था।

सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी की यह तस्वीर भी जमकर वायरल हुई थी। बात करें अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द ही फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और अभिनेत्री तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।

यह फिल्म साल 2014 में आई मोहित सूरी की एक्शन थ्रिलर मूवी ‘एक विलेन’ का सीक्वल है। एकता कपूर द्वारा निर्मित इस फिल्म को भी मोहित सूरी निर्देशित कर रहे हैं। दिशा पाटनी को आखिरी बार प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान के साथ लीड रोल निभाया था। सलमान खान, दिशा पाटनी के अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा ने भी अहम किरदार निभाया था। 

Related Articles

Back to top button