बेगमपुर इलाके में हुई जोरदार फायरिंग में मारा गया एक बदमाश, 2 पुलिसकर्मी हुए घायल….

बाहरी दिल्ली के बेगमपुर इलाके में शुक्रवार सुबह दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से हुई जोरदार फायरिंग में एक बदमाश मारा गया, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों का नजदीक के अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों को फायरिंग के दौरान गोली लगी है। 

जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दोनों पुलिस कर्मी गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें रानी खेड़ा रोड स्थित शिल्पा गैस एजेंसी के निकट बदमाश से आमना सामना हो गया। इस दौरान दिल्ली पुलिस के दोनों जवानों ने शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए बेगमपुर इलाकें में घेरेबंदी भी की। वहीं, पुलिस को देखते ही बदमाशों  ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस और बदमाशों के बीच  बेगमपुर इलाके में हुई मुठभेड़ के  दौरान कई ग्राउंड गोलियां चलीं। इसमें एक बदमाश दीपक मारा गया, जबकि बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

बताया जा रहा है कि पुलिस की फायरिंग में मारा गया बदमाश रोहिणी में टिल्लू गैंग के बदमाश राधे की हत्या में शामिल था। उस पर बेगमपुर थाने में भी मुकदमा दर्ज था। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मताबिक, 11 अक्टूबर की देर शाम राधे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रोहिणी जिला पुलिस ने हाल में ही सूरज नाम के बदमाश को गिरफ्तार किया था, जबकि दीपक व अन्य बदमाशों की तलाश कर रही थी।

गौरतलब है कि 24 सितंबर को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हुई गोलीबारी में नामी गैंगस्टर जितेंद्र सिंह मान उर्फ गोगी मारा गया था। दरअसल, रोहिणी कोर्ट रूम में जज के सामने ही 24 सितंबर की दोपहर को दो हमलावरों ने पेशी के लिए आए गैंगस्टर जितेन्द्र उर्फ गोगी (30) की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इससे कोर्ट में भगदड़ मच गई थी। गोगी को पेशी के लिए लाए स्पेशल सेल के कमांडो ने दोनों हमलावरों को कोर्ट रूम में ही ढ़ेर कर दिया था। कोर्ट रूप में दोनों तरफ से 30 से 35 गोलियां चलीं थीं। दोनों हमलावर वकील की पोशाक में आए थे और सुबह ही कोर्ट रूम में जाकर बैठ गए थे। 

Related Articles

Back to top button