सुबह के भरपेट नाश्ता करने से कई बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है

सेहत के लिए सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी है। पौष्टिक आहार शरीर के लिए जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी समय पर खाद्य पदार्थों का सेवन भी है। सुबह दफ्तर की भाग दौड़ में अक्सर लोग नाश्ता करना भूल जाते हैं। कई लोगों को सुबह नाश्ता करने की आदत ही नहीं होती। ऐसे में व्यस्त लाइफस्टाइल और सही खान पान न होने से शरीर पर बुरा असर पड़ता है। अक्सर घर के बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी होता है। घर से कुछ खाकर ही निकलना चाहिए। लेकिन सुबह नाश्ता करना क्यों जरूरी है या घर से खाकर निकलने के पीछे की वजह क्या है, इस बारे में लोग सही सही नहीं जानते। चलिए जानते हैं कि सुबह भरपेट नाश्ता करने का क्या लाभ हैं।

स्वस्थ हृदय के लिए

अध्ययन के मुताबिक, नाश्ता नहीं करने से आपका वजन अधिक हो सकता है। वजन बढ़ने से उच्च कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्तचाप की समस्या हो सकती है, जो हृदय रोग का कारण बन सकता है।

टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम

नियमित नाश्ता करने से डायबिटीज से दूरी बनाए रखी जा सकती है। एक अध्ययन के मुताबिक, जो लोग नियमित रूप से नाश्ता करते हैं, उनमें डायबिटीज का खतरा लगभग 30% कम हो सकता है।

ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है

नाश्ता करने से शरीर में स्फूर्ति आती है। सुबह पौष्टिक आहार करके घर से निकलने पर शारीरिक गतिविधि में वृद्धि देखने को मिलती है। जल्दी भूख नहीं लगती और ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही गतिशील रहने से वजन नियंत्रित रहता है और थकान नहीं आती।

दिन की शुरुआत पौष्टिक नाश्ते से करने से एकाग्रता के स्तर में सुधार हो सकता है और याददाश्त तेज हो सकती है। कार्बोहाइड्रेट स्वस्थ मस्तिष्क के कामकाज के लिए जरूरी है। ऐसे में उच्च गुणवत्ता का नाश्ता तनाव कम कर सकता है और दिमाग को शांत बनाए रख सकता है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency