सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ का पहला सॉन्ग तुमसे भी ज्यादा हुआ रिलीज…

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ रिलीज होने के लिए तैयार है। अब मंगलवार को फिल्म का पहला सॉन्ग तुमसे भी ज्यादा रिलीज हो चुका है। इसकी जानकारी अहान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर गाने की एक प्रोमो वीडियो शेयर कर दी है।

इस सॉन्ग में अहान और अभिनेत्री तारा सुतारिया की सिजलिंग केमिस्ट्री दिख रही हैं। इस प्रोमो क्लिप में तारा और अहान को साथ में अच्छा पल बिताते हुए देखा जा सकता है और अगले ही पल कोई उन्हें खींच ले जाता है, जिसके बाद उनकी बाइक में आग लग जाती है। इस सॉन्ग वीडियो में अहान के दो लुक नजर आ रहे हैं। पहले लुक में वो अभिनेत्री का दिल जीतने में कामयाब होते हैं और दूसरे ही पल उनका दिल टूट जाता है, जिसके बाद वो गुस्से में दिख रहे हैं, जो उनके फैंस को सोशल मीडिया पर खूब पसंद आ रहा है।

इस रोमांटिक सेड सॉन्ग को टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इरशाद कामिल द्वारा लिखे इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी शानदार आवाज में गाया है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसको फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स ने खूब सराह था। साथ ही बॉलीवुड कलाकारों में सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर कर अहान का बॉलीवुड में जोरदार स्वागत किया था।

इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है। रजत अरोड़ा द्वरा लिखित इस फिल्म का निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की फिल्म ‘तड़प’ 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आपको बता दें कि अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ साल 2018 में आई तेलुगु ब्लॉकबस्टर लव स्टोरी ‘आरएक्स 100’ की आधिकारिक रीमेक है। जिसमें कार्तिकेय गुम्माकोंडा औऱ पायल राजपूत ने मुख्य किरदार निभाया है। इस फिल्म का निर्देशन अजय भूपति ने किया था।

Related Articles

Back to top button