Xiaomi ने हाल ही में Redmi Note 11 सीरीज को चीन में किया लॉन्च, जाने क्या है इसकी कीमत

Xiaomi ने हाल ही में Redmi Note 11 सीरीज को चीन में लॉन्च किया है। वहीं भारत में Redmi Note 11 सीरीज की लॉन्चिंग का इंतजार है। लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही Redmi Note 11 सीरीज को लेकर काफी क्रेज देखा जा रहा है। अगर बात चीन की करें, तो वहां Redmi Note 11 सीरीज के स्मार्टफोन को पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था। Redmi Note 11 सीरीज के स्मार्टफोन को पहली सेल में रिकॉर्ड बिक्री हासिल हुई है। Gsmarena की रिपोर्ट के मुताबिक मात्र 1 घंटे में 10 लाख से ज्यादा Redmi Note 11 सीरीज के स्मार्टफोन सेल हुई है। हालांकि Xiaomi की तरफ से Redmi ब्रांड के स्मार्टफोन की अगली सेल कब शुरू होगी। इसके बारे में फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया है।

Redmi Note 11 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स 

बता दें कि Redmi Note 11 सीरीज के तहत तीन शानदार स्मार्टफोन Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ को पेश किया गया है। Redmi Note 11 स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 1,199 युआन (करीब 23,320 रुपये) है। फोन को Dimensity 810 चिपसेट और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है।

Redmi Note 11 सीरीज को 6.6 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। फोन को 90Hz रिफ्रेश्ड रेट सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। Redmi Note 11 Pro वेरिएंट को पावरफुल Dimensity 920 SoC चिपसेट के साथ पेश किया गया है। फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन को 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। Redmi Note 11 5G में 50MP का कैमरा मिलेगा, जबकि इसके अपग्रेडेड मॉडल यानी Redmi Note 11 Pro और Note 11 Pro Plus में 108MP का कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है। जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस है। 

Related Articles

Back to top button