मुंबई: गोरेगांव में 7 मंज़िला इमारत में भीषण आग..

मुंबई के गोरेगांव में शुक्रवार सुबह करीब 3:05 बजे एक सात मंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर। आग में करीब 40 लोग घायल हो गए हैं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कुल दस गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग लगने के करीब चार घंटे बाद सुबह करीब 7 बजे आग बुझाई गई।

बिल्डिंग में फंसे 30 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। घायलों को मुंबई के दो अस्पतालों, एचबीटी अस्पताल और कूपर अस्पताल में ले जाया गया। आग के कारण बिल्डिंग की पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियां भी जल गईं हैं। इनमें 4 कार और करीब 30 बाइक शामिल हैं। आग लगने का करड़ अभी सामने नहीं आया है।

स्थानीय लोगों का मानना है, कि इमारत के पार्किंग में काफी पुराना कपड़ा रखा हुआ था, जिसमे आग लगी होगी और देखते-देखते पूरी पार्किंग और इमारत की पहली और दूसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया होगा।

घटना स्थल पर उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी, जिला अग्निशमन अधिकारी, सहायक मंडल अग्निशमन अधिकारी, तीन वरिष्ठ स्टेशन अधिकारी और तीन स्टेशन अधिकारी, सहायक आयुक्त, बृहन्मुंबई नगर निगम के अधिकारी और एनजीओ कर्मी मौजूद थे।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने X (पूर्व ट्विटर) पर कहा, “गोरेगांव, मुंबई में आग की घटना में जानमाल के नुकसान के बारे में जानकर दुख हुआ। हम बीएमसी और मुंबई पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं और सभी सहायता प्रदान की जा रही है। उन परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency