केदारनाथ धाम में सीएम योगी का हुआ भव्य स्वागत!

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ केदारनाथ धाम पहुँच गए हैं। उनके साथ मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव ग्रह/ सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद भी केदारनाथ पहुचें। सीएम योगी ने केदारनाथ में नंदी की पूजा की।

केदारनाथ हैली पैड पर उनका स्वागत बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय अजयेंद्र, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमरदेई शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर पंवार, जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

वहीं पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। तीर्थ पुरोहितों से भेंट करने के बाद मुख्यमंत्री योगी जीएमवीएन अतिथि ग्रह में कुछ देर विश्राम करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल शनिवार 7 अक्टूवर को बदरीनाथ धाम पहुंचे। भारत- तिब्बत सीमा माणा पास बार्डर घसतोली में सेना के जवानों के बीच गये। देर शाम भगवान बदरीविशाल की शयन आरती में शामिल हुए तथा श्री बदरीनाथ धाम में प्रवास किया।

Related Articles

Back to top button