बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने फिल्म ‘शहजादा’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग को किया खत्म…

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी आगामी फिल्मों को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब खबरें आ रही हैं कि कार्तिक आर्यन ने फिल्म ‘शहजादा’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग को खत्म कर लिया है।

इस की जानकारी अभिनेता ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर शेयर कर दी हैं, जिसमें वो फिल्म के निर्देशन रोहित धवन के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। इस सेल्फी में उनका अधा चेहरा दिख रहा है। जबकि रोहित सोफे पर बैठ कर मुस्कुरा रहे हैं। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर कार्तिक ने लिखा, ‘और वो मेरी वजह से एक खुश निर्देशक हैं। शेड्यल रैप शहजादा।’

जानकारी के अनुसार फिल्म को फिल्म सिटी स्थित अपनी राजसी हवेली के साथ मिलकर भव्य स्तर पर फिल्माया गया है। फिल्म के पहले शेड्यूल के बारे में बात करते हुए निर्माता भूषण कुमार ने कहा, ‘शहजादा का ये पहला शेड्यूल शानदार रहा। कृति, कार्तिक और बाकी कलाकारों ने अद्भुत क्षण बनाए हैं।’

वहीं निर्माता अमन गिल ने बताया कि, ‘हमने फिल्म के हवेली के हिस्सों के अंदरूनी हिस्सों को शानदार ढंग से माउंट और शूट किया है। शहजादा के लार्जर देन लाइफ स्केल को लेकर उत्साहित हैं। हम दिल्ली में फिल्म के आउटडोर शेड्यूल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।’

फिल्म निर्माताओं के अनुसार अब फिल्म की शूटिंग के लिए टीम दिल्ली के लिए रवाना होगी। फिल्म को दिल्ली के बाहरी हिस्से में शूट किया जाएगा। बता दें कि ये फिल्म एक एक्शन पैक्ड फैमिली म्यूजिकल फिल्म है, जिसका म्यूजिक फेमस संगीताकर प्रीतम ने दिया है।

रोहित धवन द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, अल्लू अरविंद, अमन गिल द्वरा निर्मित ये फिल्म 4 नवंबर 2022 को रिलीज होगी। फिल्म में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन लीड रोल प्ले कर रही हैं। दोनों के अलावा फिल्म में मनीषा कोईराला, परेश रावल, रोनित रॉय और सचिन खेड़कर भी अहम किरदार में दिखाई देंगे।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency