छत्तीसगढ़ के नेता देवव्रत का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन

छत्तीसगढ़ के नेता देवव्रत का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बता दें कि वह खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पार्टी से थे। राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ सीट से विधायक देवव्रत सिंह (MLA Devwrat Singh) को हार्ट अैटक की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम गई थीं।

बता दें कि देवव्रत सिंह ने विधानसभा चुनाव 2018 से पहले कांग्रेस छोड़ पूर्व सीएम अजीत जोगी की पार्टी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे में प्रवेश किया था। इसी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़कर उन्हें जीत मिली थी। विधायक देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा सीट से चार बार विधायक निर्वाचित हुए। वह एक बार राजनांदगांव लोकसभा सीट से सांसद भी रहे। इसके साथ ही FCI (भारतीय खाद्य निगम) के अध्यक्ष भी थे। इसके अलावा कई संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे। वह 1995 से 1998 तक खैरागढ़ से मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। वर्ष 1998 से 2003 तक पहले वह मध्य प्रदेश, फिर छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य रहे।

Related Articles

Back to top button