मिशन शक्ति के तहत हर गांव एवं वार्ड में होगा चौपाल का आयोजन, आज से अभियान शुरु

जिसमें पंचायत सेक्रेटरी , महिला बीट अधिकारी , राजस्व अधिकारी , एएनएम आदि सभी ग्राम स्तरीय अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य रूप से होगी।

मिशन शक्ति के तहत आज से अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहद हर गाँव एवं वार्ड में चौपाल का आयोजन होगा जिसमें पंचायत सेक्रेटरी , महिला बीट अधिकारी , राजस्व अधिकारी , एएनएम आदि सभी ग्राम स्तरीय अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य रूप से होगी, जो महिलाओं को उनके अधिकारों / कार्यक्रम आदि से जागरूक करेंगे एवं समस्याओं का निदान भी करायेंगे ।

वहीं Police enforcement की कार्यवाही जो छेड़खानी करने वाले शोहदों, stalkers, बाइक स्टंटबाज के विरुद्ध हो उसको हाईलाइट करने का अनुरोध किया गया है।

स्कूल , कालेज में मिशन शक्ति जागरूकता के कार्यक्रम लगातार चलेंगे उनको भी पर्याप्त स्थान देंगे। NCRB के अनुसार यूपी महिला अपराधों में सजा दिलाने में देश में प्रथम है । इसी प्रकार अपराधों में भी गिरावट आयी है ।

Related Articles

Back to top button