फिरोजपुर में दर्दनाक हादसा, झूले की रस्सी टूटी,दो की मौत

पंजाब के फिरोजपुर जिले में गांव दुलचीके में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक मेले में झूला झूलते समय तीन बच्चों के गले में टूटी रस्सी फंस गई। इससे तीनों बच्चों नीचे गिर पड़े। वहीं झूला नहीं रुका। झूला टकराने से तीनों बच्चों को गंभीर चोट आई है। बाद में दो बच्चों की मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर जख्मी है। एक बच्चे की पहचान अमनदीप (15) पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी कालू वाला के रूप में हुई है। झूले का मालिक घटना के बाद से फरार है।

Related Articles

Back to top button