पंजाब में बड़ी वारदात,चोरो द्वारा पिस्तौल की नोक पर घर से लुटे गये 29 लाख

गुरुहरसहाय: हलका गुरुहरसहाय  के नजदीकी गांव मोहनके उताड़ में वीरवार को बाद दोपहर एक घर से 29 लाख की लूट होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सुनीता रानी पत्नी दविंदर पाल सिंह ने अपनी एक कोठी बेची थी। इसकी रकम 29 लाख रुपए गांव मोहनके उताड़ के निवासी भगवान सिंह के घर गत रात रखी गई थी।

जब सुनीता रानी अपने परिवार के साथ पैसे लेने आई तो वह अपने पैसे भगवान सिंह के घर बैठ कर गिन रहे थे। उसी समय 2 मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश लुटेरे आए और पिस्तौल की नोक पर सारी रकम लूट कर ले गए। मौके पर पहुंची थाना गुरहरसहाए की पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। जिस घर में यह लूट हुई है उस घर के पारिवारिक मेंबरों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया और उनके पास से घटना संबंधी पूरी जानकारी ली गई। 

Related Articles

Back to top button