नवरात्रि: प्राचीन मां मुंडेश्वरी मंदिर में पहुंचे नाग देवता, भक्तों की भीड़ उमड़ी

कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड स्थित पवरा के पहाड़ियों में स्थित मां मुंडेश्वरी के मंदिर में यूं तो साल भर भक्तों की भीड़ उमड़ती हैं। लेकिन नवरात्रि के दिनों में यहां उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश और देश के अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में लोग आकर दर्शन करते हैं और मन्नत मांगते हैं। जिसकी मन्नत पूरी हो जाती है, वह दोबारा आकर यहां रक्तहीन बकरे की बलि माता को चढ़ता है।

बता दें कि माता मुंडेश्वरी के गर्भ में ही भगवान शंकर विराजमान है। वहीं, नवरात्रि में लोगों ने मंदिर के अंदर एक अद्भुत नजारा देखा, जिसमें एक नाग आकर लगभग 2 मिनट तक मंदिर में रहकर भगवान शंकर के दूध को पीता रहा। दूध पीता देख नाग को मंदिर के अंदर मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़ नाग का दर्शन किया। लोगों का मानना है कि स्वयं भगवान शंकर मंदिर में आकर भक्तों को दर्शन दिया है।

हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है, जब मंदिर के अंदर नाग देखा गया हो। स्थानीय लोगों के मुताबिक ऐसा हमेशा होता हैं, जब मंदिर के अंदर नाग घुस गया हो। लेकिन यह नाग किसी को नुकसान नहीं पहुंचता है।

Related Articles

Back to top button