बिना भिगोए भी बनाये ‘साबूदाने के क्रिस्पी पकौड़े’, जानिए

साबूदाने के पकौड़े बनाने के लिए इस कुछ घंटे पहले भिगोकर रखना पड़ता है वरना ये सही नहीं बनते। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो यहां दी गई रेसिपी है आपके लिए जो है बिना भिगोए कैसे बनाएं साबूदाने के पकौड़े।

विधि :

  • सबसे पहले साबूदाने को मिक्सी में डालकर पीस लें।
  • अब इस साबूदाने के पाउडर में आलू काटकर डालें, साथ ही अदरक और हरी मिर्च के टुकड़े भी। सारी चीज़ों को पानी के साथ फिर से पीस लें।
  • इसके बाद इस पेस्ट को एक बड़े बाउल में निकालें। इसमें भूनी मूंगफली का पाउडर, सेंधा नमक, जीरा पाउडर, नींबू का रस और कटी हरी धनिया की पत्तियां डालें।
  • कड़ाही में तेल गर्म करें और इन पकौड़ों को इसमें तलते जाएं।
  • हरी धनिया-पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।

Related Articles

Back to top button