कुरुक्षेत्र पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर मिला भ्रूण, शर्मनाक!

कुरुक्षेत्र के पिहोवा कस्बे में सरस्वती तीर्थ के आसपास उस समय सनसनी फैल गई, जब सरस्वती तीर्थ के घाट पर लोगों ने भ्रूण को पड़ा हुआ देखा। वहां पर मौजूद लोगों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच के लिए भिजवा दिया।

महिला ने कहा कि सरस्वती नदी के तीर्थ पर लोगों ने अखबार में लिपटा हुआ भ्रूण देखा था, इसके बाद लोगों में हलचल मच गई, मौके पर भारी संख्या में वहां पर मौजूद लोग इकट्ठा हो गए। महिला ने कहा कि जिसने भी यह घिनौना काम किया है उसको भगवान कभी माफ नहीं करेगा, क्योंकि यह एक पवित्र स्थल है यहां पर ऐसी घटना को अंजाम देना एक शर्मनाक बात है।

जांच अधिकारी ने बताया कि लोगों ने अखबार में लिपटा हुआ भ्रूण देखा था, जो देखने में चार महीने का प्रतीत होता है। वहीं आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं ताकि आरोपी की जल्द से जल्द पहचान हो सके।

Related Articles

Back to top button