घर की सफाई के दौरान महिला को मिला बेशकीमती हीरा, पत्थर समझकर कूड़े में फेंका…..

भगवान कब कृपा कर दे, किसी को नहीं पता होता। एक बुजुर्ग महिला के साथ ऐसा ही हुआ। घर की सफाई के दौरान महिला को एक बेशकीमती हीरा मिला। लेकिन उसे पत्थर समझकर महिला पहले कूड़े में फेंकने वाली थी। लेकिन जब उसकी कीमत मालूम हुई तो होश उड़ गए। महिला को मालूम हुआ कि उस पत्थर दिखने वाले हीरे की कीमत 20 करोड़ है।

मामला ब्रिटेन के नॉर्थबरलैंड का है। 70 साल की बुजुर्ग महिला को घर की सफाई के दौरान एक चमकीला पत्थर दिखा। महिला ने उस पत्थर को अपनी ज्वैलरी बॉक्स में संभाल कर रखा था। वह महिला उसे रोज देखती तो थी, लेकिन उसे पता नहीं था कि वह हीरा है। उसे पत्थर समझकर कई बार फेंकने का मन भी हुआ। एक दिन महिला ने ऑक्शनर के पास जाकर उस पत्थर की कीमत जाननी चाही।

मार्क लेन नाम के ऑक्शनर के मुताबिक, महिला के पास मिले पत्थर की जांच के बाद पता लगा कि वह मामूली पत्थर नहीं 34 कैरेट का हीरा है। जिसकी कीमत करीब 2 मिलियन पाउंड यानि 20 करोड़ रुपए है। ऑक्शनर की बात सुनकर महिला के होश उड़ गए। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला उसे कूड़े में फेंकने वाली थी, हालांकि उसकी किस्मत अच्छी रही कि वह उसे फेंकने के बजाय ऑक्शनर के पास लेकर पहुंची।

ऑक्शनर ने उस हीरे को नीलामी के लिए रख दिया है। बताया जा रहा है कि हीरे की कीमत 20 करोड़ रुपए है। जांच में ये भी पता लगा है कि वह पत्थर क्यूबिक जिरकोनिया है, जो देखने में सिंथेटिक डायमंड जैसा लगता है। ऑक्शनर ने बताया कि उन्होंने भी टेस्टिंग से पहले हीरे को सामान्य ही समझा था, लेकिन टेस्ट के बाद पता चला कि ये हीरा 34 कैरेट से भी ज्यादा का है। ये काफी दुर्लभ हीरा है। इस बेशकीमती हीरे का महिला के पास पहुंचना सबकी समझ से परे है। ऐसे में महिला की पहचान गुप्त रखी गई है।

Related Articles

Back to top button