चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जारी किया शीतकालीन कार्यक्रम, नई उड़ानें शुरू

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने विंटर शेड्यूल में 3 नई घरेलू उड़ानों को शामिल किया हैं। इनमें लेह, गोवा और कोलकाता के लिए नई उड़ानें शामिल हैं, जो 30 अक्टूबर और 1 नवंबर से शुरू होंगी। इसके साथ ही शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, चंडीगढ़ से घरेलू उड़ानों की संख्या बढ़कर 50 से अधिक हो गई है, लेकिन शहरवासियों को एक ही मलाल है कि अथॉरिटी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या नहीं बढ़ा रहा है।

इसके चलते पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों और हरियाणा के कुछ जिलों के लोगों को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए दिल्ली जाना पड़ता है। जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन 2015 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, लेकिन तब से केवल 2 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ही शुरू की गई हैं।

एयरलाइंस ने शुरू कर दी बुकिंग, 30 और 1 नवंबर से शुरू होंगी उड़ानें
एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा 30 अक्तूबर को विंटर समय लागू किया जाएगा। इसके लिए अथॉरिटी ने तैयार विंटर शेड्यूल में 3 घरेलू उड़ानें शुरू की हैं, जिसमें अब चंडीगढ़ एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए 2 उड़ानें, गोवा के लिए 3 उड़ानें और लेह के लिए 2 उड़ानें होंगी।

Related Articles

Back to top button