मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया अर्पण व श्रवण संस्थाओं का दौरा, पढ़े पूरी खबर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी, रोहतक द्वारा संचालित की जा रही अर्पण व श्रवण संस्थाओं का दौरा किया तथा इन संस्थाओं में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की प्रशंसा की। ​​मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इन संस्थाओं का दौरा कर परिसर में पौधारोपण किया तथा मिठाईयां भी वितरित की। उन्होंने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा मानसिक रूप से विकलांगों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया।

​​इस अवसर पर उपायुक्त अजय कुमार, पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण, अतिरिक्त उपायुक्त महेश कुमार, जिला रैडक्रसास सोसायटी के सचिव देवेंद्र चहल सहित संस्थानों के स्टॉफ सदस्य व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button