कच्चा तेल हुआ महंगा, जानिए आज क्या भाव बिक रहा पेट्रोल-डीजल

बिजनेस डेस्कः क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट के बाद अब दोबारा तेजी देखने को मिल रही है। क्रूड ऑयल की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में उछाल देखा जा रहा है। आज अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.94 फीसदी बढ़कर 83.90 डॉलर प्रति बैरल के लेवल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डबल्यूटीआई क्रूड के दाम में 0.83 फीसदी की उछाल के बाद 83.90 डॉलर प्रति बैरल के रेट देखे जा रहे हैं। इस बीच तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। हालांकि आज यानी शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने 27 अक्टूबर 2023 को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव मई 2022 में हुआ था। इसके बाद से दाम स्थिर बने हुए हैं।

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल का भाव 94.24 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में शुक्रवार को पेट्रोल 106.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

अन्य शहरों में कीमतें
नोएडा में शुक्रवार को पेट्रोल 96.57 रुपए और डीजल 89.96 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपए और डीजल 84.26 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, लखनऊ में पेट्रोल का भाव 96.57 रुपए और डीजल की कीमत 89.76 रुपए प्रति लीटर है।

यहां SMS करके जान लें लेटेस्ट रेट
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button