आज बंद हो जाएगी पैट्रोल दोपहिया वाहनों की रजिस्ट्रेशन!

शहर में पैट्रोल वाले दोपहिया वाहनों का पंजीकरण फिर से बंद होने वाला है, क्योंकि इलैक्ट्रिक व्हीकल (ई.वी.) पॉलिसी के तहत अब सिर्फ 100 के आसपास पैट्रोल वाले दोपहिया वाहनों का कोटा ही बाकी रह गया है। फैस्टिवल सीजन के चलते शहर में तेजी से वाहनों की बिक्री हो रही हैं। यही कारण है कि राहत देने के बावजूद कोटा खत्म होने वाला है। ई. वी. पॉलिसी लागू होने के बाद दो बार पैट्रोल वाले वाहनों का पंजीकरण बंद हो चुका है।

दो बार हुआ संशोधन
18 अक्टूबर को प्रशासन ने राहत देते हुए 1609 दोपहिया वाहनों के पंजीकरण को मंजूरी दी। इसके बाद रोजाना 250 वाहन पंजीकृत हुए। इस साल नीति के लक्ष्य के तहत पैट्रोल वाले दोपहिया वाहन अब सिर्फ 225 ही पंजीकृत हो सकते हैं। अब तीसरी बार कोटा बढ़ाया जाएगा या नहीं, इसे लेकर प्रशासन के अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। प्रशासन ने सितंबर, 2022 में ई.वी. नीति की घोषणा की थी और 5 साल के लिए लक्ष्य तय किए थे। प्रशासन ने कैपिंग बहुत सख्त कर दी थी। इसके बाद जुलाई में पहली बार संशोधन कर कोटा बढ़ाया था। हालांकि ये कोटा भी जल्द खत्म हो गया और 18 अक्टूबर को दूसरी बार संशोधन करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency