दिल्ली में जबरन धर्म-परिवर्तन के आरोप में गिरजाघर को कराया गया खाली

दिल्ली में जबरन धर्म-परिवर्तन कराए जाने की आशंका के बीच एक गिरजाघर पर हमला किया गया और उसे खाली कराए जाने की खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर गिरजाघर खाली कराने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। अब इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस सामने आई है और इस वायरल वीडियो की सच्चाई बताई।

उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कल्सी ने कहा कि किसी गिरजाघर को जबरन खाली कराए जाने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस ने बताया कि वायरल हुए वीडियो में दिख रही इमारत कोई गिरजाघर नहीं है बल्कि उत्तरी दिल्ली में स्थित एक निजी इमारत है।

Related Articles

Back to top button