आंध्र प्रदेश में बड़ी ट्रेन दुर्घटना, आपस में टकराईं दो ट्रेने

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में रविवार शाम करीब सात बजे बड़ा ट्रेन हादसा है। एक ही रूट पर जा रही दो ट्रेन टकराने से 11 की मौत और 50 यात्री से घायल बताये जा रहे। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि हावड़ा-चेन्नई रूट पर विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन और विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर ट्रेन के बीच टक्कर हो गई। जिसके बाद घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

रेल मंत्रालय के बड़े अधिकारियों ने कहा कि यह हादसा मानवीय भूल का नतीजा था और लोको पायलट ने सिग्नलिंग पर ध्यान नहीं दिया। इसके साथ ही रेलवे सूत्रों ने बताया कि दिल्ली रेल मंत्रालय का वॉर रूम स्थिति पर नजर रख रहा है।

इस ट्रेन हादसे में तीन कोच क्षतिग्रस्त हुए हैं। रेल मंत्रालय ने इस हादसे किया के बारे में बायां जारी किया। जारी बयान में बताया गया कि डीआरएम/वाल्टेयर (डिविजनल रेलवे मैनेजर, वाल्टेयर डिवीजन) और उनकी टीम के साथ मौके पर बचाव अभियान चल रहा है। अब तक 18 ट्रेनों को रद्द किया जा चुका है, जबकि 22 ट्रेनें डायवर्ट की गई हैं। शाम चार बजे तक ट्रैक को दोबारा शुरू करने पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button