वायु प्रदूषण में टॉप 12 में हैं हरियाणा के आधे शहर, कैथल रहा सबसे ज्यादा प्रदूषित

ठंड के आगाज के साथ हरियाणा सहित दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वायु प्रदूषण की स्थिति और खराब हो गई है। बता दें कि बीते दिन रविवार को देश में वायु प्रदूषण की सबसे खराब स्थिति हरियाणा की रही। जहां कैथल देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा।

वहीं सोनीपत में एक्यूआई 367, जींद में 354, बहादुरगढ़ में 348, रोहतक में 316 व फरीदाबाद में 309 दर्ज किया गया। प्रदेश के चार शहरों ने तो राजधानी दिल्ली के एक्यूआई 325 को भी पीछे छोड़ दिया। केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को दिल्ली समेत देश के 12 शहरों का एक्यूआई 300 पार पहुंचा। इनमें छह शहर अकेले हरियाणा से हैं। मौसम में बदलाव और हवा की गति कम होने और हवा में लगातार पराली का धुआं घुलने से दीपावली से पहले ही हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है।

Related Articles

Back to top button