गृहमंत्री अमित शाह ने ली सागर संभाग के कार्यकर्ताओं की बैठक, पढ़े पूरी खबर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खजुराहो पहुंचे जहां पर उन्होंने एक होटल में सागर संभाग के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के साथ में बैठक की और जीत का मंत्र दिया उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ लेवल पर मजबूत है। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने होटल में संभागीय बैठक को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सागर संभाग के सभी 26 विधानसभा सीटों के करीब 260 पदाधिकारियों की बैठक ली है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा है कि सभी को घर-घर जाकर लोगों से बातचीत करना है उनकी भावनाओं को समझना है और भाजपा के पक्ष में मतदान कराकर सरकार बनाने का भी संकल्प दिलाया है। इसी के साथ टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई भी रूठा नहीं है एक दो दिन की बात है सब मान जाएंगे और सब पार्टी के लिए काम करेंगे।

Related Articles

Back to top button