ट्रक और टूरिस्ट बस में हुई जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

रेवाड़ी-रोहतक हाईवे संख्या-352 पर गांव रामगढ़ फ्लाइओवर पर यात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में बस में सवार दो दर्जन से ज्यादा यात्रियों को गंभीर चोटें आई है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद छह एंबुलेंस मौके पर पहुंची और बस में फंसे घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।

राजस्थान के बहरोड़ से झज्जर की तरफ जा रही थी बस
जानकारी के मुताबिक बस राजस्थान के बहरोड से झज्जर की तरफ जा रही थी। टूरिस्ट बस में कुल 34 टूरिस्ट सवार थे जो बहरोड़ के प्रतापगढ़ गए थे। सभी घायलों को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम उपचार करने में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button