बड़ीखबर: भोपाल से सागर जा रही चलती बस में अचानक लगी आग, जानिए पूरी घटना

भोपाल से सागर की और जा रही एक चार्टर्ड बस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस आग से महज 30 मिनट में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। विदिशा सीएसपी राजेश तिवारी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण बस में आग ली है। बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। चार्टर्ड बस भोपाल से सागर की और जा रही थी तभी विदिशा से लगभग 20 km दूर अटारी खेजड़ा गांव के पास हाईवे पर बस मे आग लग गई।

ड्राइवर ने सूझबूझ से बस के अंदर सवार सभी 23 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान देखते ही देखते चार्टर्ड बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जब तक फायर ब्रिगेड (दमकल) मौके पर पहुंची तब तक बस का लगभग 80% हिस्सा जलकर खाक हो चुका था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।

बता दें कि पूरी घटना के कारण 1 घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। ग्रामीणों ने बताया है कि डीजल टैंक फट गया था जिसके कारण बस में आग लगी है जोरदार धमाका भी हुआ था जिसके बाद ग्रामीण भी दहशत में आ गए थे नगर पालिका का दमकल अमला मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी।

Related Articles

Back to top button