घरेलू विवाद में पति बना हैवान, चाकू से गोदकर की पत्नी की हत्या

बिहार में सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस सूत्रों से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के शम्भू नट की पत्नी पूनम देवी (30) अपने घर से कुछ दूर पर मुख्य सड़क पर घायल हो कर गिरी हुई थी। जिसकी जानकारी मिलने पर उसके मायके वालों ने उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। पटना में इलाज के दौरान रविवार की देर रात को उसकी मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि विवाहिता की मृत्यु के बाद उसके मायके वाले शव को लेकर पानापुर थाना पहुंचे। जहां से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। पुलिस को दिए गए आवेदन में मृतका के मायके वालों ने पूनम देवी के पति शम्भू नट पर आरोप लगाया है कि उसने चाकू मारकर और जहर खिला कर पूनम की हत्या की है। पुलिस इस मामले में प्राप्त आवेदन पर जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency