दिवाली से पहले लगा महंगाई का जोरदार झटका, LPG सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी

देश में आज करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। इसी बीच दिवाली त्योहार से पहले लोगों को मंहगाई का झटका लगा है। आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 101.50 रुपए बढ़ाए हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर की ये नई दरें आज से यानि एक नवंबर, 2023 से लागू हो चुकी है।

दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1833 रुपए
कीमतों में नई बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़कर 1833 रुपए प्रति सिलेंडर हो गए हैं। बीते महीने एक अक्टूबर को यह सिलेंडर 1731.50 रुपए के दाम पर मिल रहा था। दिल्ली में कमर्शियल गैस की कीमत 101.50 रुपए मंहगी हो गई है।

जानिए आपके शहर में क्या है भाव
वहीं, मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 1785.50 रुपये पर आ गए हैं और ये 101.50 रुपये महंगा हुआ है। अक्टूबर में इसके रेट 1684 रुपये पर थे। चेन्नई में गैस सिलेंडर के दाम 1999.50 रुपए पर आए गए हैं और ये 101.50 रुपये बढ़ गए हैं। अक्टूबर में इसके रेट 1898 रुपये पर थे। कोलकाता की बात करें तो यहां रसोई गैस के दाम भी 103.50 रुपए बढ़ गए हैं जिसके बाद अब 1943 रुपए पर आ गए हैं। पिछले महीने इसके रेट 1839.50 रुपये पर थे।

घरेलू गैस सिलेंडरों में कोई बदलाव नहीं
बता दें कि, तेल कंपनियों ने पिछले महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 209 रुपए की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दिल्ली में रसोई गैस के दाम 1731.50 रुपए पर आ गए थे। अब लगातार दूसरी बार तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी के दाम में बढ़ोतरी की है। इसके अलावा, घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत 903 रुपये हैं |

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency