सुपौल: पुलिस ने आग्नेयास्त्र के साथ दो अपराधीयों को किया गिरफ्तार, करने वाले थे कोई बड़ा अपराध

बिहार में सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बगही चौक-करीहो सड़क मार्ग पर गुरुवार को पुलिस ने दो अपराधियों को आग्नेयास्त्र के गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बगही चौक -करीहो सड़क मार्ग पर एक पुल के नीचे दो अपराधियों को मोटरसाइकिल के साथ खड़े पाया गया। लेकिन जैसे ही पुलिस उनलोगों के पास जाने लगी वो दोनों भागने का प्रयास किया। जिन्हें पकड़े लिया गया। जब दोनों की तलाशी ली गई तो चंदन कुमार के पास देसी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया गया।

सूत्रों ने बताया कि ने कहा दोनों युवक चंदन कुमार और विभीषण कुमार मधेपुरा जिले का रहने वाला है। पुलिस ने आशंका जताई है कि ये दोनों मिलकर किसी घटना को अंजाम देने वाले थे।

Related Articles

Back to top button