मुख्यमंत्री हेमंत से स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने की शिष्टाचार मुलाकात

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) के चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रांची में आयोजित वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के मैच देखने का मौका मिला।

उन्होंने इस चैंपियनशिप के शानदार और सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा इस तरह के खेल आयोजन करने से यहां के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। वहीं, इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल भी मौजूद थीं।

Related Articles

Back to top button