अक्तूबर में निर्यात 6.21 प्रतिशत बढ़कर 33.57 अरब डॉलर हुआ,पढ़े खबर

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में निर्यात सात प्रतिशत घटकर 244.89 अरब डॉलर रहा। सात महीने की अवधि के दौरान आयात 8.95 प्रतिशत घटकर 391.96 अरब डॉलर रह गया।

सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश का निर्यात इस साल अक्तूबर में 6.21 प्रतिशत बढ़कर 33.57 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी महीने में 31.6 अरब डॉलर रहा था। आयात भी अक्तूबर महीने में बढ़कर 65.03 अरब डॉलर हो गया, जो अक्तूबर 2022 में 57.91 अरब डॉलर था। देश का व्यापार घाटा अक्तूबर में 31.46 अरब डॉलर रहा।

अप्रैल से अक्तूबर के बीच निर्यात 244.89 अरब डॉलर रहा

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्तूबर अवधि में निर्यात सात प्रतिशत घटकर 244.89 अरब डॉलर रहा। सात महीने की अवधि के दौरान आयात 8.95 प्रतिशत घटकर 391.96 अरब डॉलर रह गया। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि अक्टूबर में व्यापार के आंकड़े सकारात्मक बदलाव को दर्शाते हैं।

Related Articles

Back to top button