गोवा के पणजी में दर्दनाक हादसा,पढ़े पूरी खबर

गोवा के पणजी में बुधवार को एक सीमेंट का खंभा टूटकर गिरने से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना उत्तरी गोवा में पणजी के पास बेतिम गांव की है। मृतक की पहचान तनीषा दामवकर के रूप में हुई है। पोरवोरिम पुलिस ने बताया कि बच्ची अपने घर से थोड़ी दूर एक जर्जर और खाली पड़े मकान के दो खंभों से बंधे केबल को पकड़कर झूल रही थी।

गोवा के पणजी में बुधवार को एक सीमेंट का खंभा टूटकर गिरने से पांच साल की एक बच्ची की मौत हो गई। घटना उत्तरी गोवा में पणजी के पास बेतिम गांव की है। मृतक की पहचान तनीषा दामवकर के रूप में हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पोरवोरिम पुलिस ने बताया कि बच्ची अपने घर से थोड़ी दूर एक जर्जर और खाली पड़े मकान के दो खंभों से बंधे केबल को पकड़कर झूल रही थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उनमें से एक खंभा टूट गया और उसके चेहरे पर जा गिरा। इससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसे गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।’’

Related Articles

Back to top button