भारत को 26/11 हमले की 15वीं वर्षगांठ से पहले बड़ी सफलता,पढ़े पूरी खबर

मुंबई के ताज होटल में 26/11 हमले के 15वीं वर्षगांठ के पहले भारत को बड़ी सफलता मिली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आतंकी दंश झेल रहे इजराइल ने आधिकारिक तौर पर लश्कर-ए-तैयबा को एक आतंकी संगठन घोषित कर दिया है।

इजरायली दूतावास ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि लश्कर-ए-तैयबा को आतंकी संगठन घोषित करने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं। आतंकवाद का दंश झेल रहे इजरायल से भारत ने इसके लिए अनुरोध नहीं किया था। यह निर्णय इजरायल ने स्वतंत्र रूप से लिया।

भारत में स्थित इजरायल दूतावास ने कहा  कि, मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों की याद में 15वीं वर्षगांठ के प्रतीक के रूप में इजरायल ने लश्कर ए तैयबा को आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध किया है। इसके लिए इजरायल ने सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं।

हमले में 166 लोग मारे गए थे, 300 से अधिक लोग हुए थे घायल

बता दें कि मुंबई में 26 नवंबर, 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ विस्फोट व गोलीबारी की थी। इस हमले में 166 लोग मारे गए थे। जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए थे। यह हमला चार दिन 29 नवंबर तक चलता रहा। इसमें नौ आतंकियों को मार दिया गया था जबकि एक आतंकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा गया था, जिसे बाद में फांसी की सजा दे दी गई थी।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency