सीएम योगी ने शाहजहांपुर में 269 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

बरेली, शाहजहांपुर में 269 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन योजनाओं का शिलान्यास हो रहा है उनका प्रशासन कार्यदायी संस्थाओं से समय से काम पूरा कराना सुनिश्चित करे। जनसभा को संबोधित करते सपा पर हमलावर हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बदलते हुए भारत को आज पूरा विश्व देख रहा है। आज दुश्मन यदि आंख भी दिखाता है तो उसकी आंख निकालने का काम किया जा रहा है।

सीएम योगी ने कहा- उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले त्योहार शांतिपूर्ण नहींं मना सकते थे। हर त्योहार पर प्रदेश में कहीं न कहीं दंगे हुआ करते थे। आज हम शांति से त्योहार मना रहे हैं। पहले अयोध्या जाने से भी लोग घबराने लगे थे।लोग सोचते थे न जाने वहां किसके साथ क्या हो जाए। आज बड़े से बड़े आयोजन वहां हो रहे हैं। वह भी शांतिपूर्ण तरीके से भी हो रहे। पहले तो सिर्फ सैफई में बड़ा आयोजन होता था। सैफई में नाच गाना होता था। आज अयोध्या में दीपोत्सव होता है। आप खुद ही देखें इन साढ़े चार साल में अपना उत्तर प्रदेश कितना बदल गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना ने पूरे विश्व को पस्त किया लेकिन भारत ने कोरोना को हरा दिया। दंगा किसी ने करने की कोशिश की तो उसकी सात पीढ़ियां भरते भरते परेशान हो जाएंंगी। सीएम ने कहा कि हमने 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। जब नियत साफ होती है तो काम भी दमदार होता है। यह उप्र में दिखाई दे रहा है। विपक्ष के विधायकों में विकास के लिए कोई रुचि नहीं है। उनके लिए अपना परिवार ही विकास है।

भाजपा के लिये पूरा देश ही परिवार है। साढ़े पांच लाख किसानों की बर्बाद फसलों का मुआवजा दिया। बाकी किसानों का भी सर्वे करने के लिये प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं। किसानों का कोई शोषण नहींं होने दिया जाएगा। यदि कहीं से शिकायत आती है तो संबधित की जबाबदेही तय होगी। पहले धान खरीद केन्द्र खुलते ही एक परिवार के लोग वसूली के लिए निकल पड़ता था जो नौकरी के नाम पर भी वसूली करते थे।

2017 से पहले उप्र देश के विकास में बाधक माना जाता था। लेकिन आज बिना भेदभाव के आवास, शौचालय, बिजली दी जा रही है। 60 लाख उधमियों को भी विकास से जोड़ने का काम प्रदेश में किया गया। पहले हर योजना का लाभ एक ही खानदान ले जाता था। पहले सैफई में नाच गाना होता था। आज अयोध्या में दीवाली मनाई जा रही है। आज बुलडोजर देख कर अपराधी कह रहे हैंं कि एक बार जान बख्श दो फिर अपराध नही करेंगे। मजनुओं को ठीक करने के लिए महिला कांस्टेबल की भर्ती भी भाजपा सरकार में बड़े स्तर पर हुई।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency