दिल्ली में सुरक्षित नहीं सांसें: AQI पहुंचा 321; अगले तीन दिन संकट बरकरार

सीपीसीबी के अनुसार फरीदाबाद में 240, गाजियाबाद में 242, नोएडा में 242, ग्रेटर नोएडा में 260 व गुरुग्राम में 251 एक्यूआई दर्ज किया गया।

एनसीआर में शनिवार को दिल्ली की हवा सबसे अधिक प्रदूषित दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 321 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी है। 27 इलाकों में हवा बेहद खराब व छह इलाकों में खराब श्रेणी में दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी से निकलकर खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। सीपीसीबी के अनुसार फरीदाबाद में 240, गाजियाबाद में 242, नोएडा में 242, ग्रेटर नोएडा में 260 व गुरुग्राम में 251 एक्यूआई दर्ज किया गया।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक शनिवार को हवा दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति छह से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। रविवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। हवा की गति आठ से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने के आसार है। वहीं, सुबह के समय धुंध व कोहरा छाने की आशंका है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। सोमवार को हवा पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेगी।

 

27 इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में रही हवा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को 27 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें नेहरू नगर में 376, बवाना में 368, विवेक विहार में 366, जहांगीरपुरी में 365, मुंडका में 356 व अशोक विहार में 353 सूचकांक दर्ज किया गया। साथ ही, छह इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। यहां आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल 3 में 295, श्री अरबिंदो मार्ग में 283, नजफगढ़ में 278, मथुरा रोड़ में 266 व दिलशाद गार्डन में 237 सूचकांक दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency