डेढ़ माह बाद भी गुमशुदा महिला का पता नहीं, सीएम योगी से लगाई गुहार

कानपुर नगर। चकेरी थाना क्षेत्र के सुजानपुर की रहने वाली महिला डेढ़ महीने पहले बच्चों को लेने के लिए उनके स्कूल गयी थी, लेकिन घर नहीं लौटी। परेशानी पति ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है। 100 दहेली, सुजानपुर निवासी धर्मराज सिंह ने चकेरी थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी में बताया है कि उनकी पत्नी मोनिका राजपूत (28 वर्ष), 30 अक्टूबर 2023 को रोज की तरह दिन में 11 बजे बच्चों को लेने के लिए नन्ही दुनिया स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी।

धर्मराज सिंह के अनुसार मोनिका उस दिन स्कूल ही नहीं पहुंची। दरअसल बच्चे जब पड़ोसी बच्चों के साथ घर पहुंचे तो धर्मराज को पता चला कि मोनिका तो स्कूल पहुंची ही नहीं। इसके बाद धर्मराज सिंह ने संबंधियों, मित्रों और आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन मोनिका का कुछ पता नहीं चला। परेशान होकर धर्मराज सिंह ने रात लगभग 10 बजे चकेरी थाना में मोनिका राजपूत की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी। पत्नी के गुम हुए डेढ़ महीना बीत जाने के बाद भी अभी कुछ पता नहीं चलने पर धर्मराज सिंह ने पुलिस के उच्चाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पत्नी की सुरक्षा और सकुशल वापसी की गुहार लगायी है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency