माल्टा का समुद्री जहाज हाईजैक, हेल्प के लिए आगे आई भारतीय नौसेना…

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में माल्टा ध्वज वाले मालवाहक जहाज के हाईजैक पर जवाबी कार्रवाई जारी है। इस जहाज में 18 सदस्यीय चालक दल मौजूद थे। भारतीय नौसेना ने आज यानी शनिवार को बताया कि अरब सागर की घटना पर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि हाइजैक की सूचना गुरुवार को दी गई थी। इसके बाद शुक्रवार को भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को घटना वाले क्षेत्र में अने गश्ती विमान तैनात कर दिए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जहाज पर सोमालिया के समुद्री डाकू हो सकते हैं।

नौसेना ने बताया कि उसके गश्ती विमान ने हाईजैक हुए विमान के ऊपर से उड़ान भरी है। लगातार जहाज की निगरानी रखी जा रही है। यह जहाज तेजी से सोमालिया की ओर बढ़ रहा है। नौसेना के प्रवक्ता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि,

अदन की खाड़ी में तैनात भारतीय जंगी जहाज एमवी रूएन को रोक लिया। इस मामले में अंतरराष्ट्रीय समुद्री एजेंसियां भी हेल्प कर रही हैं। एमवी रुएन का पता लगाने और सहायता देने के लिए खाड़ी में समु्द्री डकैती विरोधी को गश्त पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency