सर्दी के मौसम में जारी है तापमान के उतार चढ़ाव का सिलसिला

 सर्दी के मौसम में तापमान के उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। रात में ठंड बढ़ रही है तो दिन में खिली धूप लोगों को राहत दे रही है। शुक्रवार को भी खिली धूप से शहरवासियों को सुकून मिला। हालांकि शाम तक आसमान पर हल्के बादल छा सकते हैं और रात में फिर ठंड बढ़ सकती है।

खिली धूप के कारण शुक्रवार दोपहर न्यूनतम तापमान में मामूली इजाफा भी हुआ। तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार रात से हवा की दिशा बदलेगी और सर्दी बढ़ सकती है। सीएसए के मौसम विज्ञानी डा. एस एन सुनील पांडेय ने बताया कि अभी तक उत्तर पश्चिमी हवाओं से ठंड लग रही थी। अब हवाओं की दिशा बदलेगी तो बदली के साथ दिन और रात का पारा गिर सकता है। किसानों को सलाह देते हुए बताया कि मौसम में नमी की मात्रा बहुत अधिक है। फसलों में जरूरत के मुताबिक हल्की सिंचाई करें। 

गुरुवार को ऐसा था मौसम: सीएसए के मौसम विभाग में गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.4 व न्यूनतम 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम आर्द्रता 93 फीसद और न्यूनतम 37 फीसद मापी गई थी।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency