जानिए 13 नवंबर 2021 का राशिफल

आज के इस परिवर्तन के दौर में हर कोई अपने दिन की शुरुआत अपने राशिफल के साथ करना चाहता है, तो चलिए जानते है क्या कहता आज आपका राशिफल…..

मेष: आज आपके सप्तम भाव में चंद्रमा के विराजमान होने से इस राशि के उन कारोबारियों को धन लाभ हो सकता है जो साझेदारी में व्यवसाय करते हैं।

वृषभ: आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानियों से भरा हुआ हो सकता है, आपके अपने ही आपको चोट पंहुचा सकते है। शाम होते होते आपका मन शांत हो जाएगा।

मिथुन: आज मिथुन राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है, साथ हीबच्चों की खुशी का ध्यान रखेंगे और उन पर धन भी खर्च करेंगे। कुछ ऐसी चीजों की मांग बच्चे कर सकते हैं जो बजट से बाहर होंगी। 

कर्क: आज आपके चतुर्थ भाव में चंद्रमा के साथ सूर्य, मंगल और बुध भी विराजमान होंगे इसलिए पारिवारिक जीवन में अच्छे फल आपको मिल सकते हैं। 

सिंह: सिंह राशि वालों को आज कोई भी कार्य की शुरुआत से पहले समय का ध्यान रखना होगा, अन्यथा बड़ी हानि का सामना करना पड़ सकता है। 

कन्या: आपको सामाजिक स्तर पर आज के दिन अच्छे फल प्राप्त होंगे, अपनी वाणी से आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। कन्या राशि के कारोबारियों को आज के दिन घर सहायता मिल सकती है। 

तुला: आपके प्रथम भाव में आज के दिन चंद्र ग्रह चतुर्ग्रही योग बनाएंगे जिसके चलते कुछ उलझनें आपको हो सकती हैं। अपने जीवनसाथी के साथ इस राशि के लोग दिन के वक्त शॉपिंग करते भी देखे जा सकते हैं। 

वृश्चिक: आज के दिन इस राशि के व्यवसायी जातक विदेशी स्रोतों से धन लाभ कर सकते हैं। हालांकि द्वादश भाव में चंद्रमा की स्थिति धन खर्च करवा सकती है। 

धनु: आपके एकादश भाव में चंद्रमा तीन अन्य ग्रहों के साथ युति में होंगे जिसके चलते आपको विभिन्न स्रोतों से आज धन लाभ मिल सकता है। 

मकर: इस राशि के लोग आज घर में सुकून के पल बिता सकते हैं। हालांकि मकर राशि के उन जातकों को आज व्यस्त देखा जा सकता है जो अपना व्यवसाय करते हैं। 

कुंभ: भाग्य का साथ आज कुंभ राशि के लोगों को मिलेगा, पिता के साथ आपके संबंधों में भी आज के दिन निखार आएगा। जो लोग कारोबार या किसी भी तरह के काम की यदि शुरुआत करना चाहते हैं तो आज किसी अनुभव से सलाह जरूर लें। 

मीन: आज चंद्र देव आपके अष्टम भाव में विराजमान रहेंगे जिसे अनिश्चितताओं का भाव कहा जाता है। इस भाव में चंद्रमा के गोचर से आपको अचानक से लाभ मिलने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button