मध्यप्रदेश: महापौर के निर्देश पर बम्बई बाजार में रिमूवल की कार्रवाई

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में यातायात को सुगम बनाने के लिए फुटपाथ पर किये गए अतिक्रमण पर कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में नगर निगम ने मुस्लिम बहूमूल्य क्षेत्र बम्बई बाजार में कार्यवाही को अंजाम दिया टीम के पहुचते ही क्षेत्र के हड़कंप मच गया।

आपको बता दे महापौर पुष्यमित्र भार्गव और जिला प्रशासन लगातार ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए अपनी कोशिश लगातार जारी है और इसके लिए फुटपाथ को कब्जे से मुक्त कराने की मुहिम नगर निगम द्वारा शुरू की गई है। इसी कड़ी में नगर निगम की टीम ने पुलिस बल के साथ मुस्लिम बहुमूल्य क्षेत्र बम्बई बाजार में धावा बोला जहां दुकानों के बाजार बनाए गए ओटले हटाए गए।

टीम के पहुंचते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और दुकानें बंद हो गई। टीम को पहले नगर निगम बुलाया गया फिर सीधे कार्यवाही के लिए बम्बई बाजार रवाना किया। निगम की टीम के साथ भारी पुलिस का अमला भी मौजूद था। महापौर ने बताया कि आज बम्बई बाजार में कार्यवाही करते हुए फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त किया गया है। वही व्यापारियों से महापौर ने अपील की है कि फुटपाथ पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency