जाने कुछ ऐसे एप्स के बारे में जिसकी मदद से बहुत आसानी से लिखा जा सकता है कवर लेटर

नौकरी के लिए आवेदन करते समय अक्सर रेज्यूमे के साथ कवर लेटर भी भेजा जाता है। यह कवर लेटर ही बताता है कि आप भीड़ में दूसरों से कैसे अलग हैं। लेकिन एक प्रभावी कवर लेटर कैसे लिखा जाए, यह सबको नहीं पता होता है। आइये जानते हैं कुछ ऐसे एप्स के बारे में, जिसकी मदद से अलग-अलग जाब्स के लिए बहुत आसानी से कवर लेटर लिखा जा सकता है…

कवर लेटर सैंपल्स

एक प्रभावी कवर लेटर लिखने के यह एक अच्छा एप्लिकेशन है। अगर एंट्री लेवल जाब्स, कस्टमर सर्विस, मार्केटिंग, एजुकेशन आदि फील्ड से जुड़ी नौकरियों के लिए कवर लेटर लिखना है, तो इस एप्लिकेशन की मदद ली जा सकती है। इसमें आपको इन जाब्स से संबंधित कवर लेटर के सैंपल फार्मेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, इसमें अलग-अलग तरह के टेम्प्लेट्स भी मिल जाएंगे। इन टूल्स की मदद से आप अपने लिए एक अच्छा कवर लेटर तैयार कर सकते हैं। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

आफलाइन लेटर्स ऐंड एप्लिकेशंस

इस एप्लिकेशन के खासियत है कि यहां पर आपको सभी तरह के एप्लिकेशन और लेटर से संबंधित टेम्प्लेट्स और लेटर फार्मेट्स मिल जाएंगे। यहां पर आप कवर लेटर तो बना ही सकते हैं, साथ ही, बिजनेस लेटर, लीव एप्लिकेशन, जाब एप्लिकेशन, एक्सपीरियंस लेटर, वीजा लेटर, रेजिगनेशन लेटर, स्पीच आदि जुडे़ लेटर के सैंपल फार्मेट मिल जाएंगे। अलग-अलग लेटर और एप्लिकेशन के लिहाज से काफी उपयोगी हो सकता है। इसमें आपको एडिटिंग के आप्शंस भी मिल जाएंगे। यह आफलाइन एप है। इसे गूगल प्ले स्टोर से इंस्टाल कर सकते हैं।

कवर लेटर फार फ्रेशर्स

अगर आप फ्रेशर्स हैं और कवर लेटर लिखने में परेशानी हो रही है, तो यह एप्लिकेशन आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इसमें आसानी से इस्तेमाल में लाए जाने वाले कवर लेटर मिल जाएंगे। इसके साथ इसमें फ्रेशर्स के लिए रेज्यूमे तैयार करने के तरीके भी बताए गए हैं। यह गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

इंग्लिश लेटर ऐंड एप्लिकेशन राइटिंग आफलाइन

इंग्लिश में किसी भी तरह के एप्लिकेशंस को लिखने में परेशानी महसूस करते हैं, तो इस एप को डाउनलोड कर लीजिए। इसमें 63 अलग-अलग कैटेगरी से जुड़े 2000 से अधिक लेटर और एप्लिकेशन लिखने के तरीके बताए गए हैं। इसमें जाब और बिजनेस एप्लिकेशन भी शामिल है। इसमें एप्लिकेशंस और लेटर से जुड़े अलग-अलग सैंपल फार्मेट मिलेंगे। यह आफलाइन एप है। इसलिए बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button