एक्ट्रेस रकुल प्रीत और जैकी भगनानी शादी करने की तैयारी में

साल 2024 में बॉलीवुड सेलेब्स भी शादी के बंधन में बंधने वाले है. जनवरी महीने के पहले दिन एक्टर आमिर खान की बेटी इरा भी शादी के बंधन में बंधने वाली है. इसी के साथ एक और शादी वाला कपल है, जो अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में है. इस बार जो नाम सामने आए हैं, वो रकुल प्रीत और जैकी भगनानी है. रिपोर्ट्स की माने तो रकुल और जैकी जल्द ही शादी करने की प्लानिंग कर रहे है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रकुल प्रीत और जैकी गोवा में शादी की प्लानिंग कर रहे है. फिलहाल उनकी ओर से इसे लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है. पर इस शादी में बहुत ही कम और खास लोगों के आने की संभावना है.

वहीं एक्टर्स के काम की बात करें तो, रकुल प्रीत कमल हसन की इंडियन-2 नाम की फिल्म में दिखाई देने वाली है.इस फिल्म का प्रीक्वल 1996 में रिलीज़ हुआ थाय इसमें कमल हासन ने एक वृद्ध स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका निभाई थी जो भ्रष्टाचार के खिलाफ युद्ध छेड़ने का फैसला करता है.

Related Articles

Back to top button