सरकार का बड़ा ऐलान,अब 60 की जगह 50 साल में ही मिलने लगेगी पेंशन…

झारखण्ड सरकार ने आम लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार ने राज्‍य के निवासियों को तोहफा देते हुए 60 साल के पेंशन योग्‍यता की आयु में 10 साल की बड़ी कटौती की है. इसका मतलब है कि अब झारखंड के 50 साल की उम्र वाले निवासी सरकारी पेंशन का लाभ उठा सकते हैं.

सीएम हेमंत सोरेन ने आगे ये भी कहा कि उनकी सरकार राज्य में कंपनियों में 75 फीसदी नौकरियां भी रिजर्व करेगी.

इसी के साथ प्रदेश सरकार की ओर से दावा किया गया है कि साल 2000 में झारखण्ड राज्य बनने के बाद से 20 वर्षों में सिर्फ 16 लाख लोगों को पेंशन लाभ मिला, लेकिन उनकी सरकार ने लाभार्थियों की संख्या बढ़ा दी है और अब यह 36 लाख लोगों को पेंशन प्रदान करती है.

और हेमंत सोरेन सरकार ने कहा है कि वृद्धावस्था पेंशन का लाभ उठाने के लिए झारखंड का निवासी होना आवश्‍यक है.

Related Articles

Back to top button