बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत के बयान पर राजनीती के बाद बॉलीवुड में मचा बवाल, पढ़े पूरी खबर

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बयान को लेकर सुर्ख़ियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने भारत की स्वतंत्रता को लेकर एक विवादित बयान दिया जिसपर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। कंगना निरंतर सफाई पेश कर रही हैं किन्तु उन्हें किसी न किसी की आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है। मशहूर गायक विशाल ददलानी ने एक पोस्ट के माध्यम से कंगना को भगत सिंह के बलिदान की याद दिलाते हुए आड़े हाथों लिया।

विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो के साथ एक पोस्ट साझा किया। जिसमें वो ब्लैक कलर को टी शर्ट पहने हुए बैठे हैं तथा उस टी शर्ट पर भगत सिंह की फोटो है। विशाल ने इंस्टाग्राम के उस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि उस महिला को याद दिलाएं, जिसने बोला था कि हमारी स्वतंत्रता भीख में मिली थी। मेरी टीशर्ट पर भगत सिंह हैं, जो नास्तिक, कवि, दार्शनिक, स्वतंत्रता सेनानी, भारत के बेटे तथा किसान के बेटे हैं। उन्होंने 24 वर्ष की आयु में हमारे देश की स्वतंत्रता के लिए अपनी जिंदगी की कुर्बानी दी दी। वह अपने होंठों पर मुस्कान तथा एक गीत गाते हुए फांसी पर चढ़ गए थे।

वही आगे विशाल ने लिखा कि उन्हें सुखदेव, राजगुरु, अशफाकउल्लाह तथा हजारों अन्य शहीद जिन्होंने झुकने से इंकार कर दिया, उनके बारे में याद दिलाएं। उन्हें विनम्रता से याद दिलाएं जिससे वह फिर कभी भूलने की हिम्मत न कर सकें। विशाल ने कंगना रनौत को बड़े शालीनता से एक पोस्ट के जरिए उत्तर दिया तथा अपने प्रशंसकों से भी अपील की है कि वो भी शालीनता से उन्हें उत्तर दें।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency