राजधानी दिल्ली में दिखाई देने लगा पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर, पढ़े पूरी खबर

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर राजधानी दिल्ली में दिखाई देने लगा है। रविवार सुबह ठंड से लोग कांपते नजर आए। सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। वहीं, अगले चार दिनों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच जाएगा।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री कम 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन में अभी तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। हवा में नमी का स्तर 38 से 97 प्रतिशत रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक गर्म कपड़े निकालने का वक्त आ चुका है। अगले तीन चार दिनों में न्यूनतम तापमान एकल अंक में नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इसी तरह अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस गिर जाएगा।

10 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से चली हवा

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को सफदरजंग और पालम दोनों एयरपोर्ट पर हवा की गति 10 किमी प्रति घंटे तक रही। बीच-बीच में हवा की रफ्तार धीमी होती रही। हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी रही। धुंध के कारण तड़के चार बजे दृश्यता का स्तर 300 से 400 मीटर रहा, जिसमें बाद में फिर सुधार होता रहा।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency