आज इस शहर के RBI ऑफिस में नहीं बदले जाएंगे 2000 रुपये के नोट

19 मई 2023 को आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने का फैसला लिया था। इस नोट को 7 अक्टूबर 2023 तक बैंक में जमा या बदल सकते थे। अब आरबीआई के रिजनल ऑफिस में 2000 रुपये के नोट को बदला जा सकता है। आज मुंबई के रिजनल ऑफिस में 2000 रुपये के नोट को एक्सचेंज नहीं किया जा सकता है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा कि आज यानी 12 जनवरी 2024 को आरबीआई के मुंबई रिजनल ऑफिस में 2,000 रुपये के नोट एक्सचेंज और डिपॉजिट नहीं होंगे। आरबीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी की। इस प्रेस रिलीज के अनुसार 12 जनवरी 2024 को 2,000 रुपये के नोट एक्सचेंज या डिपॉजिट नहीं होंगे। यह सुविधा 15 जनवरी 2024 से शुरू होगी।

आरबीआई के पास इतने नोट आए वापस

1 जनवरी 2024 को आरबीआई ने कहा कि 2,000 रुपये के नोट उनके सिस्टम में 97.38 फीसदी वापस आ गए हैं। इनकी कुल मूल्य 9,330 करोड़ है। आपको बता दें कि 19 मई 2023 को भारतीय रिजर्व बैंक ने ऐलान किया था कि 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर किया जा रहा है। हालांकि, चलन से बाहर जाने के बाद भी 31 सितंबर 2023 तक यह वैध मुद्रा थी।

आरबीआई ने 2,000 के बैंक नोट को बैंक में जमा करने या बदलने के लिए 7 अक्टूबर 2023 तक की समयसीमा दी थी। यह सुविधा बैंक के सभी शाखा में उपलब्ध थी।

यहां बदल सकते हैं नोट

केंद्रीय बैंक ने अभी भी 2,000 रुपये के नोट एक्सचेंज या डिपॉजिट करने की सुविधा दी है। अगर आप भी 2,000 रुपये के नोट को बदलना चाहते हैं तो आप आरबीआई के 19 रिजनल ऑफिस (RBI Regional Office) में जाकर नोट एक्सचेंज कर सकते हैं। इसके अलावा आप बाय पोस्ट भी नोट को बदल सकते हैं।

2016 में जारी हुआ था 2,000 का नोट

केंद्रीय बैंक ने 2016 में 500 रुपये और 1,000 रुपये के नोट को बंद करने का फैसला लिया था। इनकी जगह पर 500 रुपये के नए नोट और 2,000 रुपये के नोट पेश हुए थे। यह नोट देश की अर्थव्यवस्था की करेंसी आवश्यकता को पूरा करने के लिए शुरू किया गया था।

Related Articles

Back to top button