मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो किया शेयर जिसमे उनके चेहरे पर पहले कॉकरोच फिर मकड़ी रेंगता हुआ दिखा…

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। मीरा भी फैंस के लिए काफी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहतीं हैं। रविवार को बाल दिवस के मौके पर मीरा ने एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें वो कुछ अजीब सा ही करती नजर आ रही हैं। हालांकि ये वीडियो उनके बेटे जैन को कुछ खास पसंद नहीं आया।

शेयर किया वीडियो

दरअसल मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने फिल्टर का प्रयोग किया, जिसकी वजह से उनके चेहरे पर पहले कॉकरोच फिर मकड़ी रेंगता हुआ दिखा। वीडियो में मीरा अजीबो-गरीब शक्लें भी बनाती नजर आईं। इस वीडियो के कैप्शन में मीरा ने लिखा- ‘हैप्पी चिल्ड्रेंस डे पर बच्चों जैसा मजाक। मेरे बेटे ने मुझसे कहा मैं उसे परेशान कर रही हूं और यह कहीं से भी मजाकिया नहीं लगा। मुझे लगा मैं इस मामले में डैड जोक के बराबर हूं।’  

मीरा को मिले ऐसे रिएक्शन

मीरा के इस वीडियो पर फैंस बड़े मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। कमेंट सेक्शन में मीरा को बड़ी तारीफें मिल रहीं हैं। एक यूजर ने लिखा कि मैम रोहित शेट्टी को पता चला तो वो आपको खतरों के खिलाड़ी पर बुला लेंगे। वहीं एक अन्य यूजर ने उनसे ऐसे डरावने वीडियोज ना बनाने की गुजारिश की। एक यूजर ने कहा- ‘बच्चों के लिए अच्छा ट्रिक है।‘

मीशा के लिए भी शेयर की फोटो

मीरा ने अपनी बेटी मीशा की भी एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है, आज हैप्पी चिल्ड्रन डे है। हर दिन हैप्पी चिल्ड्र डे है मेरे बच्चे… ।

मालदीव्स में दिखा बोल्ड लुक

बता दें कि पिछले दिनों शाहिद और मीरा बच्चों के साथ मालदीव्स वेकेशन पर गए थे। यहां पर मीरा ने अपनी बिकिनी बॉडी फ्लॉन्ट की जिसे देख फैंस काफी इम्प्रेस हुए। कम मौके पर मीरा अपनी इतनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं।वहीं शाहिद ने भी सोशल मीडिया पर अपनी शर्टलेस तस्वीरें शेयर की थीं। 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency