सआदतगंज में एक छह माह की दुधमुंही और 10 साल की बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपितों को दबोचा

राजधानी में बच्चियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सआदतगंज इलाके में एक छह माह की दुधमुंही और 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ। दुधमंही की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों घटनाओं के आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मूल रूप से पटना निवासी एक परिवार के लोग सआदतगंज अंबरगंज में किराए पर रहकर चूड़ी बेचने का काम करते हैं। रविवार रात परिवार की छह माह की मां खाना बना रही थी।

इसी बीच बच्ची रोने लगी। आरोप है कि बच्ची का रोना सुनकर पड़ोस में रहने वाला सनी कुमार पहुंचा। बच्ची को चुप कराने के लिए उसने उसे गोद में ले लिया और उसके साथ खेलने लगा। बच्ची को खेल-खेल में वह अपने पड़ोस स्थित घर ले गया। जहां, उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख-पुकार और रोना सुनकर घर वाले दौड़े तो सनी बच्ची को छोड़कर भागा। इस पर लोगों ने सनी को दौड़ाकर दबोच लिया और उसे जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा। बच्ची की हालत नाजुक देख उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां बच्ची को भर्ती कर लिया गया।

उधर, बीते 12 नवंबर की सुबह बीबीगंज में 10 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाला शमशाद बच्ची को टाफी दिलाने के बहाने उसे अपने साथ ले गया। बच्ची को अपने घर ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची के विरोध पर उसे पीटा। दुष्कर्म किया और बच्ची को धमकाते हुए भाग निकला। बच्ची बदहवास हो गई। बच्ची घर पहुंची को परिवारीजन को घटना की जानकारी हुई। बच्ची के घर वालों ने थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। घटना से बच्ची के घर वालों में आक्रोश है। इंस्पेक्टर सआदतगंज ब्रजेश कुमार यादव ने बताया कि सनी और शमशाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो की कार्यवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button