गणतंत्र दिवस परेड में इस बार जलवा बिखेरेंगे 29 लड़ाकू विमान

इस बार गणतंत्र दिवस परेड में कुल 51 विमान परेड में शामिल किए जाएंगे। इनमें सबसे खास बात ये है कि इसमें 29 लड़ाकू विमान हिस्सा लेंगे जिनमें से कुछ को महिला पायलट भी चलाएंगी। परेड में 8 परिवहन विमान 13 हेलीकॉप्टर और एक विरासत विमान भी शामिल होंगे। सी-295 परिवहन विमान पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेगा।

गणतंत्र दिवस परेड इस बार कुछ खास होने वाली है। इस बार कुल 51 विमान परेड में शामिल किए जाएंगे। इनमें सबसे खास बात ये है कि इसमें 29 लड़ाकू विमान हिस्सा लेंगे, जिनमें से कुछ को महिला पायलट भी चलाएंगी।

सी-295 परिवहन विमान पहली बार होगा शामिल

IAF के विंग कमांडर मनीष ने बताया कि परेड में 8 परिवहन विमान, 13 हेलीकॉप्टर और एक विरासत विमान भी शामिल होंगे। सी-295 परिवहन विमान पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेगा।

इसी के साथ भारतीय वायुसेना 1971 में पाकिस्तान पर विजय के प्रसिद्ध टैंगेल एयरड्रॉप को भी चित्रित करेगी, जिसमें एक डकोटा विमान और दो डोर्नियर टैंगेल फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे। वहीं, महिला लड़ाकू पायलट गणतंत्र दिवस फ्लाईपास्ट का हिस्सा होंगी।

आज भारतीय वायु सेना की झांकी की प्रतिकृति जिसे गणतंत्र परेड 2024 में प्रदर्शित किया जाएगा उसे भी दिखाया गया। इसमें जाबांज महिला लड़ाकू पायलटों की बहादुरी को भी दिखाया गया है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency